पलामू : प्रिंस प्लाजा होटल में एसडीपीओ का औचक निरीक्षण, आधा दर्जन बालिग जोड़े मिले

Updated:
विज्ञापन

होटल का निरीक्षण करते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरिहरगंज के प्रिंस प्लाजा होटल में एसडीपीओ ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान आधा दर्जन बालिग जोड़े मिले, जिन्हें पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।

विज्ञापन

कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन

हरिहरगंज (पलामू). जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के बेलोदर मोड़ मेन रोड स्थित प्रिंस प्लाजा होटल में सोमवार को छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने औचक निरीक्षण किया. पुलिस अधिकारी के अचानक होटल पहुंचने से प्रबंधन में हलचल मच गयी. निरीक्षण के दौरान होटल में ठहरे लोगों के पहचान-पत्र, अतिथि पंजी, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रवेश और निकास व्यवस्था समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गयी.

पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच

एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान होटल के कमरों में करीब आधा दर्जन जोड़े मिले. सभी के पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की गयी. जांच में सभी बालिग और वैध दस्तावेजों के साथ मिले. पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया.

ये भी पढ़ें: पलामू: ऑपरेशन सफाया में पुलिस को सफलता, कट्टा और चोरी की बाइक के साथ 2 नाबालिग पकड़े

अतिथि के वैध पहचान-पत्र का अनिवार्य रूप से सत्यापन

एसडीपीओ ने होटल संचालक और प्रबंधन को निर्देश दिया कि प्रत्येक अतिथि के वैध पहचान-पत्र का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाये और उसका उचित रिकॉर्ड रखा जाये. उन्होंने होटल परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बालू माफिया का नया खेल, बिहार के फर्जी चालान से तस्करी, पलामू DMO के पत्र से खुलासा

रिकॉर्ड रखना सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी

उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी जाये. होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान और गतिविधियों का रिकॉर्ड रखना सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी है. एसडीपीओ ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे. अभियान में एसआइ हेमंती बास्के, श्याम भगत, मोहम्मद इनामुलहक सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.

होटल का निरीक्षण करते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
होटल का निरीक्षण करते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola