पीढ़ियों से गांव में रह रहे, फिर भी खतियान के अभाव में नहीं बन रहा स्थानीय प्रमाण पत्र

विज्ञापन

फोटो कैप्शन : जिला परिषद सदस्य रीना देवी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला परिषद सदस्य रीना देवी ने खतियान की अनुपलब्धता के कारण स्थानीय प्रमाण पत्र बनने में आ रही परेशानी को उजागर किया है. उन्होंने ग्राम सभा के माध्यम से इस समस्या के समाधान का सुझाव दिया है.

विज्ञापन

नावाबाजार. जिला परिषद सदस्य रीना देवी ने कहा कि खतियान उपलब्ध नहीं होने के कारण कई लोगों का स्थानीय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है. इससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि कई परिवारों के पास अपने या पूर्वजों के नाम का खतियान उपलब्ध नहीं है.

विज्ञापन

ऐसे परिवार पीढ़ियों से संबंधित गांव में निवास करते आ रहे हैं, लेकिन खतियान नहीं होने के कारण उन्हें स्थानीय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में परेशानी हो रही है. रीना देवी ने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से वास्तविक निवास और स्थानीय पहचान का सत्यापन कराया जाना चाहिए. इसके बाद पात्र लोगों को नियमानुसार स्थानीय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सभा आयोजित कर ऐसे परिवारों की पहचान की जाये. उनके लंबे समय से गांव में रहने की स्थिति का सत्यापन कराया जाये. मुखिया के नेतृत्व में होने वाली ग्राम सभा में संबंधित पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और पंचायत के गणमान्य लोगों को शामिल किया जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola