टेंडर पेपर खरीदने को लेकर हंगामा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कार्यालय में न तो विभागीय अधिकारी थे व न ही कर्मचारी

विज्ञापन

मेदिनीनगर. टेंडर का पेपर खरीदने को लेकर मंगलवार को मेदिनीनगर के बिल्डिंग डिवीजन में जमकर हंगामा हुआ. पेपर खरीदने आये लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया. उनका कहना था कि मंगलवार को पेपर खरीदने का अंंतिम दिन था. लेकिन विभाग में फोर्थ ग्रेड स्टाफ के अलावा न तो अधिकारी आये थे और न ही कर्मचारी. टेंडर टेबल पूरी तरह खाली था. यही नहीं विभाग की तरफ से पेपर खरीदने के लिए रविवार को री-टेंडर का विज्ञापन निकाला गया. जिसमें एक दिन का समय 18 जून अंकित है. जबकि 19 जून टेंडर भरने की अंतिम तिथि है. सोमवार को बकरीद को लेकर बैंक बंद थे. मंगलवार को पेपर खरीदने के लिए किसी तरह बैंक से डीडी बनवाया गया, तो भवन विभाग में कोई पेपर देने के लिए उपलब्ध ही नहींं थे. विभाग के कार्यपालक अभियंता के पास फोन लगाया गया. लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola