दो बाइक की टक्कर में नाबालिग सहित दो घायल

Updated:
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में नाबालिग सहित दो घायल

विज्ञापन

पाटन. थाना क्षेत्र के कुड़वा किशुनपुर तरहसी मुख्य मार्ग पर मनिका बांध के पास दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक पर सवार एक नाबालिग सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे की बतायी जा रही है. घायल युवक पंकज कुमार पासवान उम्र करीब 35 वर्ष मनातू थाना क्षेत्र के रबदा गांव का रहने वाला है. वह चौकीदार नंनदेव कुमार पासवान का पुत्र है, जबकि दूसरा इमराफुल अंसारी उम्र करीब 17 वर्षीय पाटन थाना क्षेत्र के खैरदोहर के कलीम अंसारी का पुत्र है. सूचना के बाद किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह घटना स्थल पहुंच घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola