बूथ पर विवाद करने के आरोप में दो हिरासत में, चुनाव के बाद छोडा

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 23 Feb 2026 9:49 PM

विज्ञापन

बूथ पर विवाद करने के आरोप में दो हिरासत में, चुनाव के बाद छोडा

विज्ञापन

विश्रामपुर. नगर परिषद के कुछ बूथों को छोड़कर सभी बूथों पर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ. नगर परिषद के अध्यक्ष पद के 21 और 20 वार्डों के लिए 135 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया. कुल 33958 मतदाताओं में से 66 फीसदी मतदाताओं ने अपना मतों का प्रयोग किया. नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 नावाडीह व गोदरमा बूथ पर हल्की झड़प हुई थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति तुरंत काबू में कर लिया गया. गोदरमा बूथ से विवाद कर रहे दो लोगों को हिरासत में लिया गया था,जिन्हें चुनाव खत्म होने के बाद रिहा कर दिया गया. नगर परिषद के सभी 38 बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता व व्यापक प्रबंध था.मतदान के दौरान ऑब्जर्वर अनिल यादव,आरओ सह डीएसओ प्रीति किस्कू,एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी,बीडीओ सह एआरओ राजीव सिंह,सीओ राकेश तिवारी, इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान,विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे,रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ नगर परिषद के सभी 38 बूथों का निरीक्षण कर कई निर्देश देते रहे, जिसके कारण ही स्वच्छ व शांतिपूर्ण मतदान कराने में मदद मिली.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola