दो किलो 670 ग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दो किलो 670 ग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के आंबेडकर पार्क तालाब के पीछे बस स्टैंड जाने वाली सड़क से पुलिस ने दो किलो 670 ग्राम गांजा बरामद किया है. मामले में पुलिस ने पड़वा थाना क्षेत्र के रहने वाले 29 वर्षीय कुंदन कुमार व सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा कला के रहने वाले 19 वर्षीय आयुष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पुलिस नगर निगम चुनाव को लेकर एसपी के आदेश पर लगातार गस्त कर रही है. गश्त के दौरान ही रात एक बजे सूचना मिली कि कुछ लोग गांजा की खरीद बिक्री करने वाले हैं, जिसके बाद पुलिस ने रात डेढ़ बजे पुलिस ने आंबेडकर पार्क के पीछे चिकन शॉप के नजदीक दो संदिग्ध युवक को देखा. पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ कर पूछताछ की. इन दोनों के पास से दो केजी 670 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया. इन लोगों के पास से 28,600 नकद व दो मोबाइल भी बरामद किया गया है. छापेमारी में एसडीपीओ राजीव रंजन, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप शर्मा, आरक्षी अंचन राम, इसरार अहमद, अनिल पासवान, मधु कुमार, सरोज कुमार, सत्येंद्र कुमार राम व मंजेश राम शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola