ePaper

तेंदुआ की खाल के साथ आर्मी के जवान सहित तीन गिरफ्तार

Updated at : 19 Aug 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
तेंदुआ की खाल के साथ आर्मी के जवान सहित तीन गिरफ्तार

वाइल्डलाइफ कंट्रोल ब्यूरो की टीम मोबाइल ट्रेसिंग के जरिये रख रही थी नजर

विज्ञापन

बेतला. तेंदुआ की खाल के साथ पुलिस ने जमशेदपुर वन प्रमंडल से आर्मी के जवान चाईबासा निवासी श्याम कुमार, पलामू निवासी राजकुमार राम व विजय राम को गिरफ्तार किया है. कुंदरी वन प्रक्षेत्र के रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि वाइल्डलाइफ कंट्रोल ब्यूरो को सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति द्वारा तेंदुआ का खाल खरीदा गया है. मोबाइल ट्रेसिंग के जरिये पूरे मामले पर वाइल्डलाइफ कंट्रोल ब्यूरो की टीम नजर रख रही थी. इसके बाद श्याम कुमार को उसके चाईबासा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया. श्याम कुमार को रिमांड पर लेकर वाइल्डलाइफ कंट्रोल ब्यूरो की टीम पलामू पहुंची और राजकुमार राम व विजय राम को गिरफ्तार कर लिया. श्याम कुमार ने बताया कि उसे राजकुमार राम ने खाल दिया था. इसके बाद मामले को लेकर वाइल्डलाइफ कंट्रोल ब्यूरो की टीम पलामू पहुंची थी. राजकुमार राम को हुसैनाबाद पुलिस की मदद से रविवार रात एक बजे गिरफ्तार कर मेदिनीनगर लाया गया. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसे तेंदुआ की खाल चैनपुर के विजय राम ने दिया था. फिर उसकी निशानदेही पर विजय राम को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola