सेंधमारी कर दुकान से नकद सहित सामान की चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
ढाबा संचालक ने थाना को दी घटना की जानकारी
विज्ञापन
नावाबाजार.
एनएच-75 मुख्य पथ में पड़वा-विश्रामपुर मुख्य मार्ग पर ब्रहमोरिया-लादी गांव स्थित अपना ढाबा में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में लगभग 60 हजार मूल्य की सामग्री समेत 5800 रुपये नकद चोरों के हाथ लगी है. घटना की जानकारी नावाबाजार थाना को दे दी गयी है. जानकारी के अनुसार अजय विश्वकर्मा अपना ढाबा नाम से लाइन होटल संचालित करता है. उक्त ढाबा के बगल में इंजीनियरिंग वर्क्स व गाड़ी वाशिंग का भी काम होता है. भुक्तभोगी ने बताया कि सोमवार को दुकान बंद कर घर गया था. मंगलवार की दोपहर लौटा तो देखा कि चोर दुकान के दीवार के पिछले हिस्से में सेंधमारी कर नकद सहित बैटरी, ब्रेकर, दो ग्रेडिंग मशीन चुरा ले गये हैं. दुकान के आसपास नशेड़ियों का अड्डा लगा रहता है. संभवत: इन्ही लोगों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन