दुकान के किराया में की गयी कटौती लागू नहीं किया

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने पूर्व मेयर के घोषणा पत्र पर उठाया सवाल

विज्ञापन

पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने पूर्व मेयर के घोषणा पत्र पर उठाया सवाल मेदिनीनगर. पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने रविवार को होटल रमाडा में प्रेस कांंफ्रेंस कर कहा कि भाजपा के समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी व पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने चुनावी घोषणा पत्र में पालिका बाजार के दुकान के किराया की दर में की गयी कटौती का पत्र आने के बाद भी लागू नहीं किया गया. उनके प्रयास को अपनी उपलब्धि बताकर पूर्व मेयर लोगों को गुमराह कर रही है. श्री त्रिपाठी ने कहा कि 20 नवंबर 2022 को पत्रांक 169 के माध्यम से सरकार के संयुक्त सचिव ने मेदिनीनगर नगर आयुक्त को पत्र भेजा था. जिसमें स्पष्ट कहा गया था कि व्यवसायियों के साथ बैठक कर किराया का दर निर्धारित करें. उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में व्यवसायियों ने पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के साथ संयुक्त सचिव से मुलाकात किया था.पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी ने संयुक्त सचिव को व्यवसायियों की दशा से अवगत कराते हुए किराया की दर में कटौती करने का आग्रह किया. विचार करने के बाद संयुक्त सचिव ने नगर निगम के नगर आयुक्त को पत्र भेजकर चार रुपये की वर्गफीट की दर से किराया लेने का निर्देश दिया था. लेकिन इस पत्र के आलोक में पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने लागू नहीं किया. छह माह के बाद इस मामले में सरकार से मार्ग दर्शन मांगा गया. सरकार के स्पष्ट निर्देश के बावजूद छह रुपये के दर से किराया वसूला गया, जो आज तक जारी है. पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह पूर्व मेयर के मनमानी का खामियाजा बाजार के व्यवसायी भुगत रहे हैं. करीब 40 माह में करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की गयी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी उनकी पुत्री है. वह चुनाव जीतने के बाद सरकार के पत्र के आलोक में प्राथमिकता के आधार पर दुकान के किराया की दर लागू करेगी. पूर्व मेयर अरुणा शंकर व पूर्व डिप्टी मेयर राकेश कुमार सिंह की देखरेख में विकास योजना के क्रियान्वयन के नाम पर करोड़ों रुपये कमीशन के रूप में बंदरबांट किया गया. निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए नम्रता त्रिपाठी को जीत दिलाना आवश्यक है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola