पलामू: सोहरी के पीएम श्री विद्यालय में मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम, छात्रों ने सीखी मिट्टी जांच की वैज्ञानिक विधि

Updated:
विज्ञापन

सोहडी खास विद्यालय में विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम में शामिल लोग। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सतबरवा के राजकीय उच्च विद्यालय में मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों को मिट्टी परीक्षण और पोषक तत्वों की वैज्ञानिक जानकारी दी गई.

विज्ञापन

रमेश राम की रिपोर्ट

विज्ञापन

सतबरवा (पलामू). पीएम श्री राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय सोहरी खास में विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मिट्टी के स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण, आवश्यक पोषक तत्वों और मिट्टी का नमूना संग्रह करने की वैज्ञानिक विधि की जानकारी देना था.

पौधों के लिए आवश्यक 17 पोषक तत्व

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पौधों के लिए आवश्यक 17 पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से बताया गया. इनमें कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सल्फर, आयरन, जिंक, मैंगनीज, कॉपर, बोरॉन, मोलिब्डेनम और क्लोरीन शामिल हैं.

मिट्टी की जांच के महत्व

कृषि विशेषज्ञ राजकमल यादव ने बताया कि इन सभी पोषक तत्वों का संतुलन पौधों के स्वस्थ विकास और बेहतर उत्पादन के लिए जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों को मिट्टी की जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी. इस दौरान विद्यार्थियों ने मृदा स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका कृषि विशेषज्ञ ने विस्तार से जवाब दिया.

मुख्य उद्देश्य बच्चों को मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देना

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक वरुण सिंह यादव ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देना है. इससे विद्यार्थियों में कृषि कार्य के दौरान मिट्टी की गुणवत्ता और उसके पोषक तत्वों को लेकर समझ विकसित होगी. उन्होंने कहा कि मिट्टी की सही जांच और उसमें मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी के आधार पर खेती करने से फसल उत्पादन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार, सुरेंद्र राम, विवेक कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार शर्मा, विजय कुमार समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola