हुसैनाबाद: शारदीय दुर्गापूजा की तैयारी शुरू, महावीर मंदिर परिसर में नई समिति गठित, मिंटू अध्यक्ष बने

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जपला के श्री महावीर जी मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, मनीष कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष और संतोष गुप्ता को सचिव चुना गया.भव्य आयोजन की योजना बनी.

विज्ञापन

हुसैनाबाद (पलामू). नगर पंचायत क्षेत्र स्थित श्री महावीर जी मंदिर परिसर में आगामी शारदीय दुर्गापूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी बिनोद कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रवण अग्रवाल ने किया.

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वॉलेंटियर्स की टीम

बैठक में उपस्थित लोगों ने दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी दुर्गापूजा का आयोजन पारंपरिक गरिमा, भव्यता और आपसी सौहार्द के साथ किया जाएगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भव्य पूजा पंडाल, आकर्षक लाइटिंग और साफ-सफाई की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वॉलेंटियर्स की टीम भी तैयार की जाएगी.

नई समिति का गठन

बैठक में पूजा के सफल संचालन के लिए पूर्व की पूजा समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से मनीष कुमार अग्रवाल उर्फ मिंटू को अध्यक्ष, संतोष कुमार गुप्ता को सचिव और मोहन सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. बिनोद कुमार सिंह, रवींद्र कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह, दिनेश कुमार सिंह, उदय सोनी, डॉ. मलय रॉय, गुड्डू कश्यप, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर राम, जयप्रकाश तिवारी और घनश्याम विश्वकर्मा को संरक्षक बनाया गया.

बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु रहे मौजूद

मंजय चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, संजय सोनी, शशि विश्वकर्मा और संदीप सोनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. अमृत कांस्यकार को मीडिया प्रभारी बनाया गया. वहीं गोपाल पाठक, रौशन चौरसिया, अमन कश्यप, राजू सोनी, पारसनाथ गुप्ता और भोला कुमार को व्यवस्था प्रमुख बनाया गया. बैठक के अंत में रवींद्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे. उपस्थित लोगों ने दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola