भूमि विवाद में पुत्र व मां की पिटाई, मामला दर्ज
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद में पुत्र व मां की पिटाई, मामला दर्ज
विज्ञापन
मोहम्मदगंज. थाना क्षेत्र के नदीपर गांव में गुरुवार को भूमि विवाद में 50 वर्षीय लालती देवी व उसका पुत्र 35 वर्षीय राम कुंवर राजवार घायल हो गया. भुक्तभोगी ने रामकुंवर रजवार ने मोहम्मदगंज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. आरोप है कि नदीपर गांव के महंग यादव और उसका पुत्र नागेंद्र यादव गेंहू का फसल लगा खेत का जबरदस्ती घेरा बंदी कर रहे थे. इसका विरोध करने पर दोनों ने लाठी से पीटकर मां बेटे को घायल कर दिया. इस घटना में राम कुंवर राजवार का सिर फट गया है. हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भरती कराया गया. जहां चिकित्सक ने उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर दिया. पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन