हाइवा की चपेट में आने से जवान की मौत

Updated:
विज्ञापन

नासिक में पदस्थापित था, छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौट रहा था

विज्ञापन

नौडीहा बाजार. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के नावाटांड़ गांव के वरुण कुमार यादव (31 वर्ष) की मौत हाइवा की चपेट में आने से हो गयी. वरुण सेना में कुक मैन पद पर कार्यरत था. घटना रविवार की सुबह छह बजे की है. जानकारी के अनुसार वरुण कुमार यादव ड्यूटी पर जाने के लिए छोटे भाई विमल कुमार के साथ बाइक से औरंगाबाद के अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहा था. उसने हरिहरगंज ढाब फोरलेन के पास औरंगाबाद जाने के लिए अॉटो को रुकवाया था. लेकिन सड़क पार करने के दौरान वह विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा की चपेट में आ गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हरिहरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. वरुण होली में घर आया था अौर छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर जा रहा था. वह वर्तमान में नासिक में पदस्थापित था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola