55 पशुअों के साथ छह तस्कर पुलिस के हवाले

पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे सभी आरिफ व महमुज के लिए काम करते हैं. वे लोग बिहार के रहने वाले हैं. एक पशु पर दो सौ रुपये दिया जाता था.
मेदिनीनगर. पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार व हुरलौंग पंचायत के ग्रामीणों ने 55 पशुअों के साथ छह तस्करों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने सभी पशुअों को इच्छुक किसानों के बीच आधार कार्ड लेकर देखरेख के लिए सौंप दिया. बताया कि जरूरत पड़ने पर किसानों से पशुअों को वापस करा लिया जायेगा. वहीं पुलिस रमुज मियां, इदरीस मियां सहित चार अन्य तस्करों से पूछताछ कर रही है. रमुज मियां व इदरीस ने बताया कि उनके पास कुल 55 पशु थे. जिसका कागजात नहीं है. वहीं पूर्व की बिना तारीख लिखी हुई रसीद में चार पशु का ही जिक्र था. तस्करों ने बताया कि वे सभी आरिफ व महमुज के लिए काम करते हैं. वे लोग बिहार के रहने वाले हैं. एक पशु पर दो सौ रुपये दिया जाता था. पुलिस ने मामले की छानबीन में जुटी है. मालूम हो कि एक माह पूर्व भी पांकी पुलिस ने भर्री गांव से दर्जनों पशुअों के साथ कई तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. बावजूद पशु तस्करी रुक नहीं रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




