कजरु कला में स्थिति नियंत्रण में, 10 को जेल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गुरुवार की देर शाम विवाद के बाद झड़प
विज्ञापन
पांडू.
पांडू के कजरु कला में गुरुवार की देर शाम बाइक जुलूस पार नहीं करने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था. इस दौरान जुलूस में शामिल नौ बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. आरोप है कि पांच लोगों के साथ मारपीट भी की गयी. घटना के बाद रात से ही धारा 144 लागू कर दिया गया है. वहीं दोनों गुटों के 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. जिन्हें जेल भेजा गया है, उनमें ललन चौधरी, विकास चौधरी, सोनू कुमार चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, विकास कुमार चौधरी (सभी रतनाग गांव), वहीं तौफीक आलम, असगर अली, नसीम अंसारी, तौफीक अंसारी एवं अमजद अली सभी ग्राम कजरु कला के निवासी हैं. घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन