मेदिनीनगर: श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव आज, तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर में श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर पूजा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू जिले में श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. तकनीकी विभागों, आइटीआइ कॉलेजों, बिजली विभाग, बिजली ग्रिड, मोटर गैरेज, वाशिंग-सर्विसिंग सेंटर, ऑटोमोबाइल सेंटर, टैक्सी स्टैंड और बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर पूजा का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

कई लोग अपने घरों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा करेंगे. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के बेलवाटिका स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. यहां विश्वकर्मा युवा समाज की ओर से महोत्सव का आयोजन किया गया है. आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. आयोजन को सफल बनाने में विश्वकर्मा समाज के युवा सक्रिय हैं.

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे से पूजा-अर्चना शुरू होगी. दोपहर दो बजे के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा. जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना भक्तिमय माहौल में की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola