दुर्गा पूजा को लेकर खुला कार्यालय, अब महोत्सव की तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन करते थाना प्रभारी लालजी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर के झरीवा पंचायत के पनेरीबांध गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति ने अपना कार्यालय खोलकर महोत्सव की शुरुआत का संकेत दिया है. पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. चैनपुर प्रखंड के झरीवा पंचायत के पनेरीबांध गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन की तैयारी चल रही है. महोत्सव को लेकर शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति का कार्यालय खोला गया. चैनपुर थाना प्रभारी लालजी कुमार व सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया.

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने दी त्योहार को लेकर खास अपील

चैनपुर थाना प्रभारी लालजी कुमार ने दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भावना की सराहना की. उन्होंने शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से महोत्सव मनाने की अपील की. थाना प्रभारी ने कहा कि धार्मिक उल्लास के साथ त्योहार मनाना चाहिये. लेकिन दूसरों की परेशानी व असुविधा का भी ध्यान रखना चाहिये.

उन्होंने समिति को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगी.

पूजा के बहाने एकजुटता का संदेश

सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान और पर्व त्योहार हमारी संस्कृति व आस्था का प्रतीक हैं. इस तरह के आयोजन से समाज में एकजुटता, आपसी प्रेम, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए पूजा का आयोजन श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता के साथ करने की अपील की.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर दिनेश पासवान, पप्पू बैठा, विनेस प्रसाद, समिति के अध्यक्ष प्रवीण पाठक, पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार, ओम प्रकाश, आशीष पाठक, अनिल पाल और देव कुमार, विवेक पाठक, शेखर पाठक, मुकेश पाठक, सुधीर पाठक, अमित अग्रवाल, शंकर राम, विश्वनाथ राम सहित कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola