एसडीएम ने देर रात की छापामारी, 13 वाहन जब्त, सात लाख जुर्माना की वसूली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jan 2025 8:44 PM
सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने सोमवार की देर रात अवैध परिवहन को लेकर चैनपुर में छापेमारी की.
मेदिनीनगर. सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने सोमवार की देर रात अवैध परिवहन को लेकर चैनपुर में छापेमारी की. दो बजे रात से लेकर मंगलवार की सुबह नौ बजे तक छापेमारी चली. इस दौरान चैनपुर से अवैध रूप से तीन बालू लदे ट्रैक्टर व गिट्टी लदे छह हाइवा को भी जब्त किया गया है, जबकि सतबरवा क्षेत्र से अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. इन सभी वाहनों से सात लाख जुर्माना वसूल गया है. इस संबंध में एसडीओ सुलोचना मीणा ने बताया के तीन हाइवा बिना चालान के संचालित हो रहा था. जबकि अन्य तीन हाइवा का चालान गलत व ओवरलोड भी था. जिस पर जुर्माना लगाया गया है. इस मामले में खनन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अवैध खनन में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि सभी सीओ व थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है. 24 घंटे इस पर नजर रखी जाये. अवैध खनन में शामिल लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज की जाये. बताया कि सभी अंचल अधिकारी व थाना को निर्देश दिया गया है कि किसी भी हालत में अवैध माइनिंग नहीं होनी चाहिए. एसडीएम ने बताया कि इसके लिए रात और दिन 24 घंटा निगरानी की जा रही है, ताकि किसी तरह का अवैध उत्खनन ना हो. जितने भी बालू ट्रैक्टर से ढोये जा रहे हैं. सभी का चालान जांच करना है. उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान देखना है कि चालान के अनुसार ढुलाई की जा रही है या नहीं. इसकी भी जांच करनी है. उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग को लेकर भी जांच करने को कहा गया है.
पुलिस से धक्का-मुक्की की, प्राथमिकी दर्ज
सोमवार रात छापेमारी के दौरान अजय सिंह नामक व्यक्ति ने जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा कर ले गया. इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि आरोपी अजय सिंह ने पुलिस से धक्का मुक्की करते हुए ट्रैक्टर को छुड़ाया है. यह सरकारी काम में बाधा डाला गया है. इस मामले में अजय सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जल्द ही उसे गिरफ्तार भी किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










