पलामू : पाटन प्रखंड में स्थापित शिवालयों में सावन के अंतिम सोमवारी को लेकर विशेष तैयारी

Updated:
विज्ञापन

कनौदी स्थित शिव मंदिर | Prabhat Khabar Network

सावन की अंतिम सोमवारी पर पलामू के पाटन प्रखंड में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालु अमानत और सुखरो नदी के संगम से जल भरकर शिवालयों में अभिषेक करेंगे।

विज्ञापन

रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट पलामू. जिले के पाटन प्रखंड के कई गांव में स्थापित शिवालयों में सावन के अंतिम सोमवारी पर कलश यात्रा निकाली जायेगी. वहीं कई जगहों पर सैकड़ों श्रद्धालु कलश में जलभर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

निकाली जायेगी कलश यात्रा

प्रखंड के कनौदी स्थित शिव मंदिर परिसर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के अंतिम सोमवारी पर भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी. जो तीन प्रखंड पाटन, तरहसी व लेस्लीगंज के सीमा पर खैरांट पहुंचेंगे. जहां अमानत नदी व सुखरो नदी के संगम से कलश में जलभर नदी में स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोले शंकर पर जलाभिषेक करेंगे. तथा पुन: उसी संगम से कलश में जलभर असनौर, लोइंगा, बरवाडीह, आरेदाना, अंगरा, जागोडीह होते हुए कनौदी स्थित शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोले शंकर पर जलाभिषेक करेंगे.

सात किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचते हैं श्रद्धालु

श्रद्धालु कनौदी शिव मंदिर से करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर खैरांट स्थित शिव मंदिर पहुंचते हैं. जहां अमानत नदी व सुखरो नदी के संगम से कलश में जलभर भगवान शिव पर जलाभिषेक करते हैं. वहीं से पुनः कलश में जलभर पैदल चलकर कनौदी पहुंचते हैं और भगवान शिव पर जलाभिषेक करते हैं. यह परंपरा पिछले करीब 25 वर्षों से अधिक से चली आ रही है. कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को बीच रास्ते में चीनी का शरबत और फल दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: घुटने तक पानी में स्कूल पहुंचते हैं बच्चे, नामुदाग के सरकारी स्कूल तक नहीं है पक्की सड़क

सवारी गाड़ी की रहती है सुविधाएं

कमेटी के लोगों द्वारा कुछ सवारी गाड़ी की व्यवस्था रखी जाती है. ताकि बीच रास्ते में किसी श्रद्धालुओं किसी तरह की परेशानी नहीं हो. अगर श्रद्धालु को चलने में दिक्कत होती है, तो उसे गाड़ी से मंदिर तक पहुंचाया जाता है.

ये भी पढ़ें: सावन की अंतिम सोमवारी पर पांडू के शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

अन्य शिवालयों द्वारा भी निकाली जाती है कलश यात्रा

सावन के अंतिम सोमवारी पर अन्य शिवालयों द्वारा भी कलश यात्रा निकाली जाती है . प्रखंड के पाटन बुढ़वा बाबा, काला पहाड़ स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर,भरहुलिया, कोल्हुआ, अलगडीहा बुढ़वा बाबा मंदिर से भी कलश यात्रा निकाली जाती है. इस अवसर पर कई शिवालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola