श्रद्धाव सौहार्द के साथ मनाई गई संत गुरु रविदास जयंती

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धाव सौहार्द के साथ मनाई गई संत गुरु रविदास जयंती

विज्ञापन

हरिहरगंज. नगर पंचायत क्षेत्र के सतगांवा वार्ड पांच स्थित शिक्षक विंदेश्वरी राम के नये आवास पर रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन बौद्ध धर्म की परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप किया गया. इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुये. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित, महात्मा बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण व त्रिशरण पंचशील के सामूहिक पाठ से हुयी. आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने संत गुरु रविदास के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर समानता, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश दिया है.माैके पर पूर्व जिप सदस्य आशा कुमारी, प्रमोद कुमार रवि, पीपरा प्रमुख विक्रांत सिंह यादव उर्फ गुड्डू यादव, पूर्व उप प्रमुख कृष्णा प्रसाद, सूरजमल राम, सुनील यादव, टिंकू गुप्ता, सतेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार रवि, भीम राम, डा अवध दास, श्यामसुंदर देहाती, इंद्रदेव भारती, नंदू पासवान, मृत्युंजय सिंह, अजय मेहता, मोहन मेहता, राजकुमार पासवान, अखिलेश मेहता, हीरा यादव, रामवृक्ष मस्ताना, अखिलेश विश्वकर्मा, मुकेश मेहता, राजेश कुशवाहा, सत्येंद्र मेहता, हरि यादव, कुंदन कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola