सड़क, नाली-गली निर्माण पंचायत के समग्र विकास का हिस्सा : मीना देवी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सड़क, नाली-गली निर्माण पंचायत के समग्र विकास का हिस्सा : मीना देवी

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर चैनपुर प्रखंड की नरसिंहपुर पथरा पंचायत मैरा गांव में मुख्य सड़क से प्रेम महतो के घर तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास पंचायत की मुखिया मीना देवी ने किया. मौके पर मुखिया मीना देवी ने कहा कि सड़क, नाली-गली निर्माण पंचायत के समग्र विकास का हिस्सा है. सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी. कहा कि पंचायत की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने हर गांव और टोले की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित किया गया है. सीमित संसाधनों और विकास मद की कमी के बावजूद प्राथमिकता के आधार पर पंचायत के कई गांवों में सड़क, नाली का निर्माण कार्य पारदर्शी तरीके से कराये गये हैं. सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व्यास राम चौरसिया ने कहा कि ईमानदार प्रयास से ही पंचायत का समग्र विकास संभव है. उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पेंशन, पारिवारिक लाभ एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को पंचायत की बड़ी उपलब्धि बताया. मौके पर संजय चौधरी, विश्वनाथ महतो, राजेंद्र महतो, तेज बहादुर प्रसाद, क्रांति प्रसाद, राकेश कुमार, आशुतोष रौशन, कमलेश प्रसाद एवं ओमप्रकाश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola