ePaper

Road Accident : बारात से लौट रही कार को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 गंभीर

Updated at : 21 Apr 2025 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
Road Accident in Palamu

दुर्घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने की तैयारी. फोटो : प्रभात खबर

Road Accident in Palamu: पलामू में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 4 अन्य घायल हो गये. सभी एक कार में सवार थे. ये लोग बारात से लौट रहे थे. तभी एनएच98 पर एक हाइवा ने बारातियों से भरी कार को टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही कार चालक की मौत हो गयी. बाकी 4 लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बारात गढ़वा के रमकंडा से लौट रही थी.

विज्ञापन

Road Accident in Palamu| पलामू, चंद्रशेखर सिंह : पलामू जिले में बारात से लौट रही एक कार को हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी. इसमें कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र रामगढ़ के गांव के सत्येंद्र यादव उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है. घटना सोमवार सुबह 5 बजे की बतायी जाती है. कार में 5 लोग सवार थे. सभी बारात से लौट रहे थे.

NH98 पर हाइवा ने कार को मारी टक्कर

इसी क्रम में मेदिनीनगर-औरंगाबद मुख्य पथ कंडा में एनएच 98 पर हाइवा ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही कार मालिक की मौत हो गयी. कार में सवार में 4 लोग गंभीर रूप घायल हो गये. ग्रामीणों और नावाबाजार पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया गया. घटना के बाद कार मालिक सत्येंद्र करीब एक घंटा तक कार में फंसा रहा. क्रेन की मदद से शव को कार से निकाला गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा के रमकंडा से लौट रही थी बारात

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. सभी घायल खोडही गांव के रहने हैं. मृतक कार मालिक सत्येंद्र यादव छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ का रहने वाला था. वह खोडही गांव के लाल मोहन यादव के पुत्र की बारात गढ़वा जिले के रमकंडा गया था. घटना सोमवार की सुबह वापसी में हुईं. सत्येंद्र यादव स्वयं कार चला रहा था. दुर्घटना के बाद ड्राइवर हाइवा लेकर फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 21 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

Jharkhand Weather Today: बढ़ने लगा झारखंड का तापमान, कैसा रहेगा आज का मौसम

मिलिए IAS रविशंकर शुक्ला से, प्रधानमंत्री मोदी कल दिल्ली में करेंगे संम्मानित

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola