सेवानिवृत शिक्षकों को दी भावभीनी विदाई नवनियुक्त सहायक आचार्यों को किया गया सम्मानित
विदाई सह सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथि व सम्मानित नवनियुक्त सहायक आचार्य | Prabhat Khabar Network
पाटन के किशुनपुर में अखिल भारतीय झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया. सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया, वहीं नवनियुक्त सहायक आचार्यों का स्वागत हुआ.
पाटन. किशुनपुर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में अखिल भारतीय झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रियेश कुमार ने की, जबकि संचालन राजीव रंजन पांडेय व नागेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दुबे, डीडीओ अजय कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत कुमार तिवारी व बीइइओ नागेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक उदयभानु तिवारी, विनोद उपाध्याय, राजेश्वर प्रजापति व नरेश यादव को शॉल व बुके देकर विदाई दी गयी.
वहीं नवनियुक्त सहायक आचार्यों को सम्मानित किया गया. मिथिलेश उपाध्याय, शेखर सत्यकेतु, अयोध्या प्रसाद, राजेश कुमार, रवींद्र कुमार ठाकुर, विजय बहादुर सिंह, राजेंद्र द्विवेदी सहित सभी नवनियुक्त सहायक आचार्यों को सम्मानित किया गया. प्रधानाध्यापक रीना कुमारी ने अतिथियों को स्वरचित पुस्तक भेंट की.
मौके पर जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दुबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, गोपाल राम, रामानुज प्रसाद, रामस्वरूप राम, आनंद मोहन, संजय कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, संजय कुमार, अयोध्या प्रसाद, राजीव कुमार, सोनू कुमार तिवारी, संतोष कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए