छतरपुर: रामेश्वरम मंदिर के प्रारूप में सजेगा मां शक्ति संघ का पूजा पंडाल
पूजा पंडाल का प्रारूप | Prabhat Khabar Network
छतरपुर में मां शक्ति संघ काली पूजा समिति की बैठक में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों पर चर्चा हुई. इस बार रामेश्वरम मंदिर के तर्ज पर एक भव्य पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके निर्माण में करीब सात लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है.
छतरपुर. छतरपुर बाजार परिसर स्थित मां शक्ति संघ काली पूजा समिति की बैठक हुई. इसमें आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों पर चर्चा की गयी. बैठक में पूजा कमेटी का नवीनीकरण करते हुए अरुण सोनी को अध्यक्ष और केतन सिंह को महासचिव बनाया गया.
बैठक में इस वर्ष काली पूजा पंडाल को विशेष रूप देने का निर्णय लिया गया. समिति ने रामेश्वरम मंदिर के प्रारूप पर भव्य पंडाल बनाने पर सहमति जतायी. महासचिव केतन सिंह ने बताया कि पंडाल निर्माण में करीब सात लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है.
मां शक्ति संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष काली पूजा के दौरान आकर्षक पंडाल और भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है. इस बार रामेश्वरम मंदिर के प्रारूप में पंडाल बनाकर श्रद्धालुओं को धार्मिक और कलात्मक अनुभव देने का प्रयास किया जायेगा.
मौके पर विश्वनाथ चौधरी, राजेश जायसवाल, विनय विश्वकर्मा, मनजीत गुप्ता, सोम कुमार, अंशु कुमार, कुंदन सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए