मेदिनीनगर: एंटी क्राइम चेकिंग में 90 वाहनों की जांच, कार से हटवायी ब्लैक फिल्म
वाहन की जांच करते पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network
सदर थाना क्षेत्र के जोड़ पिकेट के पास पुलिस ने रात में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. 90 वाहनों की जांच में एक कार के शीशे पर लगी ब्लैक फिल्म हटाई गई. यह एंटी-क्राइम चेकिंग अपराध पर अंकुश लगाने के लिए की गई.
मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र के जोड़ पिकेट के समीप गुरुवार देर रात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात, वाहन और सुरक्षा मानकों की जांच की गयी.
पुलिस टीम ने कुल 90 वाहनों की जांच की, जिसमें 57 मोटरसाइकिल और 33 कार शामिल थीं. चेकिंग के दौरान एक कार के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगी मिली. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शीशे से ब्लैक फिल्म हटवायी.
वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप शीशे का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गयी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना, अपराध पर अंकुश लगाना और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है.
रात में नियमित जांच से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है. मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप, सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए