काशी से कटरा और नैनीताल तक धार्मिक सफर, मोहम्मदगंज से 137 श्रद्धालु रवाना

Updated:
विज्ञापन

मोहम्मदगंज प्लेटफॉर्म पर रवानगी से पुर्व जत्था में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू के मोहम्मदगंज से 137 श्रद्धालुओं का एक जत्था धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ है. यह जत्था जम्मू के कटरा और उत्तराखंड के नैनीताल सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेगा. यह परंपरा पिछले दस वर्षों से चली आ रही है.

विज्ञापन

मोहम्मदगंज. पलामू जिले के मोहम्मदगंज से श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ. जत्थे में कुल 137 श्रद्धालु शामिल हैं. एक सप्ताह तक भ्रमण करने के बाद सभी वापस लौटेंगे. जत्थे का गाइड सह नेतृत्व करने वाले शिक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि सबसे पहले जम्मू के कटरा पहुंचेंगे. कटरा से जत्था नैनीताल पहुंचेगा. माता वैष्णो देवी के दरबार में मत्था टेकने और दर्शन के बाद श्रद्धालु नैनीताल जाएंगे.

विज्ञापन

इन धार्मिक स्थलों का करेंगे दर्शन

श्रद्धालु उत्तराखंड के धार्मिक स्थल जागेश्वर धाम, नैना देवी, मुक्तेश्वर धाम और कैंची धाम का दर्शन करेंगे. इसके बाद बरेली के पर्यटन स्थल का भ्रमण कर घर वापसी होगी. गुरुवार की सुबह सभी रांची से वाराणसी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए. वाराणसी में काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद जत्था बेगमपुर एक्सप्रेस से सीधे कटरा के लिए रवाना होगा.

137 श्रद्धालु यात्रा में शामिल

भ्रमण करने वालों में अर्चना देवी, शिवानी कुमारी, पार्वती देवी, सोनी कुमारी, रागनी देवी, सृष्टि कुमारी, शारदा कुमारी, दुर्गा देवी, ननटू कुमार, अनुज कुमार, पवन कुमार, नागेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, कृतिमान कुमार, विक्की, संतोष, रामचंद्र सोनी, धर्मेंद्र चौरसिया, पिंटू चौरसिया समेत कुल 137 श्रद्धालु शामिल हैं.

दस वर्षों से जारी है यात्रा की परंपरा

जत्थे का नेतृत्व करने वाले शिक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के विकास, खुशहाली और अमन-चैन के लिए पिछले दस वर्षों से सितंबर महीने में मोहम्मदगंज से श्रद्धालुओं का जत्था देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए निकलता है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से रेलवे समेत देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों को भी राजस्व की प्राप्ति होती है.

यात्रा से मिलती है मन को नई ऊर्जा

जत्थे में शामिल लोगों ने बताया कि साल में एक बार घूमने के कार्यक्रम से मन को ऊर्जा और शांति मिलती है. रोजमर्रा के जीवन में होने वाले तनाव से मुक्ति मिलती है. वापसी के बाद मिली मन की नई ऊर्जा के साथ अपने व्यवसाय और अन्य कार्य करना सुकून भरा होता है. जत्थे की रवानगी के समय मोहम्मदगंज के अन्य ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola