पलामू: धान के खेत में खाद डालने गये 55 वर्षीय व्यक्ति पर गिरा वज्रपात, मौत

Updated:
विज्ञापन

रोते विलखते परिजन. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू जिले में वज्रपात का कहर जारी है. पांडू थाना क्षेत्र के एक किसान की खेत में खाद डालते समय बिजली गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

पलामू. जिले के पांडू थाना क्षेत्र के तिसीबार कला पंचायत के मसूरियाटिकर टोला निवासी नूर सम्मद अंसारी (55 वर्ष) की गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की बतायी जा रही है.

विज्ञापन

धान के खेत में खाद डालने गये थे

परिजनों ने बताया कि नूर सम्मद अंसारी धान के खेत में खाद डालने गये थे. इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन खेत में पहुंचे और उन्हें उठाकर घर लाये.

पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं. घटना के बाद पत्नी आबदा बीबी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से गांव में शोक का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola