पलामू : वज्रपात से 12 वर्षीय संध्या की मौत, छोटी बहन मंती गंभीर रूप से घायल
पलामू के चैनपुर में वज्रपात का कहर देखने को मिला. प्रजापति टोला में घास काट रही 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी 10 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
पलामू. जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की ओड़नार पंचायत के प्रजापति टोला में गुरुवार को वज्रपात से 12 वर्षीय बच्ची संध्या कुमारी की मौत हो गयी, जबकि उसकी छोटी बहन 10 वर्षीय मंती कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक संध्या विनोद चौधरी की पुत्री थी.
परिवार के साथ खेत में घास काटने गयी थीं बहनें
जानकारी के अनुसार विनोद चौधरी गुरुवार को परिवार के सदस्यों के साथ दोपहर करीब एक बजे घर से खेत में घास काटने गये थे. इसी दौरान करीब दोपहर दो बजे अचानक मौसम बदला और तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ. इसकी चपेट में आने से संध्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसकी छोटी बहन मंती गंभीर रूप से घायल हो गयी.
घायल मंती का अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने घायल मंती को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी.
ये भी पढ़ें: पलामू: धान के खेत में खाद डालने गये 55 वर्षीय व्यक्ति पर गिरा वज्रपात, मौत
मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं पिता
परिजनों ने बताया कि संध्या के पिता विनोद चौधरी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. बच्ची की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं, घटना के बाद पूरे प्रजापति टोला में शोक का माहौल है.
ये भी पढ़ें: Palamu News: भैंस चराने गये 65 वर्षीय बुजुर्ग पर गिरा वज्रपात, मौके पर ही मौत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए