पाटन पुलिस निरीक्षक कार्यालय में चला सफाई अभियान, कर्मियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
सफाई अभियान में पुलिस निरीक्षक व अन्य | Prabhat Khabar Network
पाटन पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय में एक सफल सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान, उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया.
पाटन. पाटन अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल के नेतृत्व में रविवार को कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान कार्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों की सफाई की गयी.
मौके पर पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल ने कहा कि साफ-सफाई बहुत जरूरी है. स्वच्छता स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है. इससे कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है और पर्यावरण भी शुद्ध रहता है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए.
सफाई अभियान के बाद पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल ने अपने कनीय कर्मियों के साथ जलेबी का स्वाद भी चखा. अभियान में पुअनि आदित्य प्रसाद, रंजीत कुमार, संतोष कुमार, रूपेश कुमार, राहुल पांडेय, सतीश मिश्रा, अखिलेश तिवारी, नंद कुमार पासवान, अनुज तुर्की सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए