सतबरवा: तूफान क्लब का जलवा, पेनाल्टी किक से जीता फाइनल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सतबरवा प्रखंड में मलय डैम फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ. तूफान फुटबॉल क्लब ने दुलसुलमा को पेनल्टी किक में हराकर खिताब जीता. जानिए विस्तृत रिपोर्ट.

विज्ञापन

सतबरवा. सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के मुरमा मलय डैम के मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पोंची के तूफान फुटबॉल क्लब और दुलसुलमा फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में पेनाल्टी किक के माध्यम से तूफान फुटबॉल क्लब ने दुलसुलमा फुटबॉल टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

मुकाबले के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार राशि व कप देकर सम्मानित किया. विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि खेल हमेशा आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देता है. खिलाड़ियों को खेल के दौरान हमेशा खेल भावना के साथ प्रदर्शन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी है.

वर्तमान समय में खेल के क्षेत्र में भी युवा अपना करियर संवार सकते हैं. कार्यक्रम में मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, अमलेश चौरसिया, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि अनुज चंद्रवंशी, संजय यादव, रवि प्रसाद, पप्पू सिंह, ज्वाला चौरसिया, सिकंदर भुइयां, बलदेव मेहता, गुलाब भुइयां, सुरेंद्र प्रसाद, मनोज सिंह, रविंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, मुकेश कुमार, अरविंद सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola