Palamu: कभी भी गिर सकती है जर्जर जलमीनार, सोनपुरवा के हरिजन टोला में दहशत

विज्ञापन

जलमीनार का लोहे का एंगल जंग लगने से कभी टूट सकता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू के सोनपुरवा गांव में जर्जर जलमीनार ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है. लोहे के जंग लगे ढांचे और तार की खराब स्थिति से कभी भी हादसा हो सकता है. ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है.

विज्ञापन

चैनपुर. पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के महुगांवा पंचायत के सोनपुरवा गांव स्थित हरिजन टोला में जर्जर जलमीनार ग्रामीणों के लिए खतरे का सबब बनी हुई है. करीब एक हजार से अधिक आबादी वाला इलाका है. गांव के बीच में जलमीनार स्थित है. जलमीनार का लोहे के सपोर्टिंग एंगल और ढांचे में जगह-जगह जंग लग गयी है. इसमें जुड़े तार भी खराब स्थिति में हैं. लंबे समय से मरम्मत और रखरखाव के अभाव में जलमीनार की स्थिति जर्जर होते जा रही है.

विज्ञापन

जलमीनार के पास आने जाने से बना रहता है खतरा

जर्जर हालत को देखकर ग्रामीणों में कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार के लोहे के हिस्से कमजोर हो चुके हैं. यदि इसका कोई हिस्सा टूटकर नीचे गिरता है, तो इसकी चपेट में आने से लोगों के साथ गंभीर हादसा हो सकता है. आबादी के बीच स्थित होने के कारण खतरा और बढ़ गया है. जलमीनार के आसपास ग्रामीणों का दिनभर आना-जाना लगा रहता है. पानी लेने के लिए भी लोग यहां पहुंचते हैं. ऐसे में जर्जर ढांचे के नीचे से गुजरते समय लोगों को अनहोनी की चिंता सताती रहती है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग को किसी दुर्घटना के बाद जागने के बजाय पहले ही जलमीनार की स्थिति की जांच करानी चाहिए.

विभाग को गंभीर होने की जरूरत

ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार का नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण लोहे के हिस्सों में जंग तेजी से फैल रही है. तार की खराब स्थिति से भी खतरा बना हुआ है. ग्रामीणों ने जलमीनार की तकनीकी जांच कराने, जर्जर हिस्सों को दुरुस्त करने, खराब तारों को बदलने तथा आसपास सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी आबादी की सुरक्षा को देखते हुए मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है. समय रहते जलमीनार की मरम्मत नहीं करायी गयी, तो किसी भी समय जर्जर हिस्सा टूटकर गिर सकता है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कारवाई करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola