पलामू: सीएम एक्सीलेंस प्लस टू स्कूल के शिक्षक के दुर्व्यवहार से सहमी छात्रा, डर के कारण छोड़ा स्कूल

Updated:
विज्ञापन

एडिशनल कलेक्टर और पलामू डीइओ जांच करने स्कूल में पहुंचे हैं.

पलामू के सीएम उत्कृष्ट स्कूल में बायो शिक्षक बलराम साव पर एक छात्रा के साथ अनैतिक व्यवहार का गंभीर आरोप है. घटना के 9 महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से छात्रा भयभीत होकर स्कूल जाना छोड़ चुकी है.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

CM Excellence Plus Two School Palamu : प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर शहर के प्रमुख स्कूल मुख्यमंत्री उत्कृष्ट राजकीकृत प्लस टू (जिला स्कूल ) में कार्यरत बायो के शिक्षक बलराम साव पर छात्रा के साथ अनैतिक व्यवहार करने का गंभीर आरोप है. घटना के 9 माह बीत जाने के बाद भी आरोपी शिक्षक पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से छात्रा आहत और भयभीत होकर स्कूल जाना बंद कर दिया है. न्याय की उम्मीद में पीड़ित छात्रा के पिता ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है. आवेदन में कहा है कि पीड़िता कक्षा 12वीं की मेधावी छात्रा है. आरोप है कि पिछले वर्ष 15 अगस्त 2025 को स्कूल के जीव विज्ञान शिक्षक बलराम साव ने बायो लैब में छात्रा के साथ अनैतिक और अमर्यादित व्यवहार किया था. 

9 महीने बाद भी कार्रवाई नहीं, छात्रा ने छोड़ा स्कूल 

घटना के तत्काल बाद परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत विद्यालय के प्राचार्य से भी दिया गया था. लेकिन इस शर्मनाक घटना को करीब 9 महीने बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी शिक्षक पर अभी तक कोई विभागीय या कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है. आरोपी शिक्षक आज भी उसी विद्यालय में कार्यरत है. उसे रोज स्कूल में देखकर छात्रा गहरे मानसिक तनाव और डर में जीने को मजबूर थी, जिसके कारण आखिरकार उसने अपनी पढ़ाई बीच में ही रोक दी और स्कूल जाना छोड़ दिया. पीड़िता के पिता ने डीइओ को भेजे पत्र में कहा है कि उनकी बेटी आगे पढ़ना चाहती है, लेकिन आरोपी शिक्षक की मौजूदगी में वह स्कूल में खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस करती है. इसलिए आरोपी शिक्षक का स्थानांतरण किसी अन्य सुदूर विद्यालय में किया जाय. मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर आरोपी पर कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई हो. विद्यालय की अन्य छात्राओं के लिए सुरक्षित और भयमुक्त माहौल सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

मामले की होगी जांच, दोषी होने पर होगी कार्रवाई : डीइओ

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीइओ संदीप कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है. इस मामले में जांच कराई जाएगी. अगर शिक्षक दोषी पाए जाएंगे, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में शिक्षकों द्वारा इस तरह के आचरण कार्य बर्दाश्त योग्य नहीं है. कार्रवाई निश्चित रूप से होगी .

शिक्षक बोले- आरोप बेबुनियाद, प्राचार्य पर लगाया ब्लैकमेल का आरोप

सीएम एक्सीलेंस विद्यालय में कार्यरत बायो शिक्षक बलराम साव ने कहा कि विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा मुझे ब्लैकमेल करने के लिए छात्रा के अभिभावक से आवेदन लिखवाया गया है. जिसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. छात्रा अभी भी स्कूल के द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होकर मेरे क्लास को भी अटेंड कर रही है.

ये भी पढ़ें:  क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ AISA का राजभवन मार्च, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

 ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने खारिज किया वन भूमि घोटाले की पीआईएल, सीबीआई-ईडी जांच से किया इनकार



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola