पलामू में खेल प्रतियोगिता का आयोजन, सरकारी व निजी स्कूलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराते अतिथि | Prabhat Khabar Network

पलामू में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को पलामू जिला खेल विभाग और ओलंपिक संघ की ओर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जीएलए कॉलेज के समीप स्थित स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिताओं में जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया. उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के उद्देश्य और हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में जानकारी दी. इसके बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत करायी.

कार्यक्रम में ओलंपिक संघ के अध्यक्ष किशोर पांडेय, एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अजात शत्रु प्रसाद सिन्हा, संघ के वरीय उपाध्यक्ष कमलानंद दुबे और एथलेटिक्स कोच रेशमा पांडेय मौजूद थे. प्रतियोगिता का संचालन खेल विभाग के सिकंदर कुमार ने किया.

1600 मीटर बालिका दौड़ में आरती प्रथम

1600 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में एमके डीएवी पब्लिक स्कूल की आरती कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. गिरिवर प्लस टू स्कूल की पूजा कुमारी दूसरे और बीसीसी मिशन बालिका हाई स्कूल की लाडली कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं.

बालक वर्ग में गिरिवर प्लस टू विद्यालय के राधेश्याम ठाकुर प्रथम, आरके प्लस टू हाई स्कूल जपला के खिलाड़ी द्वितीय और एके सिंह डिग्री कॉलेज के खिलाड़ी तृतीय स्थान पर रहे.

600 मीटर दौड़ में सन्नी और रिया अव्वल

600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में ब्राह्मण प्लस टू उवि के सन्नी कुमार प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय और वीपीएम ज्ञान निकेतन स्कूल के हेमंत कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे.

बालिका वर्ग में बीसीसी मिशन स्कूल की रिया कुमारी प्रथम, अंशु प्रिया द्वितीय और सरस्वती कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.

ये भी पढ़ें: नगर निगम में शामिल होने के आठ साल बाद भी बैंक कॉलोनी में जर्जर सड़क, स्ट्रीट लाइट का अभाव, जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं

वॉलीबॉल में डे बोर्डिंग सेंटर विजेता

वॉलीबॉल के बालक वर्ग में डे बोर्डिंग सेंटर की टीम विजेता और हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की टीम उपविजेता रही. बालिका वर्ग में हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की टीम विजेता रही.

ये भी पढ़ें: पलामू : विनीत तिवारी हत्याकांड में मुख्य आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola