पांकी थाना के वार्षिक निरीक्षण में एसपी ने पुलिसिंग सुधारने का दिया निर्देश
पलामू एसपी पांकी थाना में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते | Prabhat Khabar Network
पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने पांकी थाना का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.
पांकी. पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने पांकी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न कार्यों का बारीकी से जायजा लिया.
एसपी ने कहा कि प्रत्येक थाना का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है. इसी क्रम में पांकी थाना का निरीक्षण किया गया. इस दौरान थाना में संचालित नियमित कार्यों और श्रेस्ता वर्क से संबंधित अभिलेखों की जांच की गयी. जहां आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस हुई, वहां थाना प्रभारी और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.
एसपी ने थाना की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने तथा पुलिस की कार्यशैली में सुधार पर विशेष जोर दिया. उन्होंने थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी हो, जिससे आम जनता के बीच पुलिस की बेहतर छवि बने. थाना आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने बल दिया.
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों, नियमित गश्ती और क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्ती करने, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है. थाना स्तर पर आने वाली आम लोगों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान और शिकायतों पर समय पर कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए.
निरीक्षण के दौरान पांकी इंस्पेक्टर जीतराम महली, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह समेत थाना में पदस्थापित एसआइ, एएसआइ एवं पुलिस जवान मौजूद थे. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी लेते हुए बेहतर पुलिसिंग के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए