पत्नी ने पति को मारने के लिए खाने में मिलाया था जहर, शौहर की मौत के बाद चली गई जेल

Updated:
विज्ञापन

पति को जहर देकर मारने के बाद पुलिस की गिरफ्त में महिला (बीच में). फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Palamu Crime News: पलामू में पत्नी ने पति को खाने में जहर देकर और गला दबाकर हत्या कर दी. नावाजयपुर थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है. घरेलू विवाद के कारण वारदात हुई. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. जांच जारी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Palamu Cime News: झारखंड के पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कतरी गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. 24 वर्षीय पंकज कुमार यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. 15 मार्च को मिली सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर के कमरे में पंकज का शव पड़ा मिला. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन

पत्नी पर हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध परिस्थितियां नजर आईं. कमरे के अंदर पंकज का शव पड़ा था और उसकी पत्नी वहीं मौजूद थी. पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

खाने में मिलाया जहर, फिर गला दबाकर हत्या

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी. इसी वजह से उसने पहले खाने में सल्फास की गोली मिलाकर पंकज को खिला दिया. जब पंकज की हालत बिगड़ने लगी और वह उल्टी करने लगा, तब उसने दुपट्टे से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. यह खुलासा पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला था.

शादी के बाद से ही था विवाद

जानकारी के अनुसार महिला और पंकज की शादी वर्ष 2024 में हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे. महिला अक्सर अपने मायके में रहती थी और पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई थीं. यह विवाद ही इस खौफनाक वारदात की वजह बना.

मृतक के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के पिता सत्येंद्र यादव ने महिला समेत उसके ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है. उन्होंने थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है.

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

प्रशिक्षु डीएसपी राजेश यादव ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार, नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता, अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मेहता और महिला आरक्षी सविता कुमारी समेत कई पुलिसकर्मी इस कार्रवाई में शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: चतरा में मच्छरों को भगाने के लिए नहीं हो रही फॉगिंग, महीनों से धूल फांक रही 40 लाख की मशीन

जांच जारी, और खुलासे संभव

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में पत्नी द्वारा हत्या की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर जांच जारी है. आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: पलामू में गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार, 61 सिलेंडर बरामद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola