हुसैनाबाद: जपला-दंगवार पथ जर्जर, जगह-जगह एक से दो फीट के गड्ढे

Updated:
विज्ञापन

नहर मोड़ मुख्य पथ पर बना गड्ढा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जपला-दंगवार मुख्य पथ पर बने गहरे गड्ढों ने राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है. वाहन चालकों को हर पल दुर्घटना का डर सता रहा है. ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

हुसैनाबाद. जपला-दंगवार मुख्य पथ की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. सड़क पर दर्जनों जगहों पर एक से दो फीट तक गहरे गड्ढे बन गये हैं. इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है. इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. जपला से बिहार के डेहरी, नबीनगर, औरंगाबाद समेत अन्य जगहों के लिए भी इसी मार्ग से वाहनों का आवागमन होता है.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों व यात्रियों को हो रही परेशानी

सड़क पर बने गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है. वहीं, गड्ढों में वाहनों के फंसने से अक्सर घंटों जाम की स्थिति बन जाती है. शनिवार को चिरैयाखाड़ गांव स्थित बाबा बंधे राजा मंदिर के पास एक गड्ढे में ट्रक फंस गया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. काफी मशक्कत के बाद ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला गया. इस दौरान स्थानीय लोगों व यात्रियों को काफी परेशानी हुई.

जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है. हरिहर चौक ओवरब्रिज से उतरने वाले तथा इस मार्ग से जुड़े क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने दी सड़क जाम कर आंदोलन की चेतावनी

लगातार हो रही दुर्घटनाओं और सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है. उनका आरोप है कि सड़क की बदहाली के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं की गयी है.

ग्रामीणों के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद जिले में दोमुहान पुल टूट जाने के बाद बड़ी गाड़ियों का आवागमन भी इसी मार्ग से होने लगा था. भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़क की स्थिति और खराब हो गयी है. बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है.

ग्रामीणों ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष कुमार, विनय कुमार सिंह, लड्डू सिंह, रंजन कुमार, विजय राम समेत ग्रामीणों ने सड़क की समस्या के समाधान की दिशा में अविलंब पहल करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: Palamu News : सात पहाड़ियों के बीच पानी का ये खूबसूरत नजारा, मलय डैम बना सैलानियों की पहली पसंद

नहर मोड़ के पास भी सड़क बदहाल

इधर, जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत क्षेत्र के नहर मोड़ के समीप भी सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. करीब 30 फीट की दूरी तक सड़क वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. बताया जाता है कि बरसात के दौरान इस पथ की दो-तीन बार मरम्मत करायी गयी, लेकिन स्थिति यथावत बनी हुई है. ग्रामीणों ने सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर हुसैनाबाद भाजपा में शोक की लहर, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola