ePaper

Palamu: 5 निकाय में 246 बूथों पर होगी वोटिंग, 231970 वोटर, 40 बूथ हाई सेंसिटिव

Updated at : 27 Jan 2026 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू में निकाय चुनाव की जानकारी देती डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन.

पलामू में निकाय चुनाव की जानकारी देती डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन.

Palamu: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. पलामू में 5 निकाय में वोटिंग के लिए 246 बूथ बनाए जाएंगे. 2 लाख से ज्यादा वोटर वोटिंग करेंगे.

विज्ञापन

Palamu: निकाय चुनाव 2026 को लेकर मंगलवार को पलामू डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पलामू के सभी 5 नगर निकाय में चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है. मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद, छतरपुर, हुसैनाबाद और हरिहरगंज नगर पंचायत के लिए 23 फरवरी को मतदान होगा. डीसी ने बताया कि पलामू में निकाय चुनाव के लिए 246 मतदान केंद्र पर बूथ बनाए गए हैं. निकाय चुनाव में 40 बूथ अति संवेदनशील है, जिसमें मेदिनीनगर निगम में 13 बूथ, हरिहरगंज नगर पंचायत में 18 बूथ और विश्रामपुर नगर परिषद में नौ बूथ अतिसंवेदनशील के रूप में चिन्हित किये गये हैं. इसमें संख्या घट-बढ़ भी सकती है.

मेदिनीनगर नगर निगम में 132 बूथ

डीसी ने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम में 132 मतदान केंद्र बनाये गये है, जबकि विश्रामपुर नगर पंचायत में 28, हुसैनाबाद नगर पंचायत में 29, हरिहरगंज नगर पंचायत में 23 और छतरपुर नगर पंचायत में 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. विश्रामपुर नगर परिषद में 10 सहायक मतदान केंद्र भी बनाये गये हैं. इसके साथ ही तीन चलंत मतदान केंद्र होंगे. मेदिनीनगर निगम में पुरुष वोटरों की संख्या 65827, महिला वोटरों की संख्या 63206, बिश्रामपुर नगर परिषद में पुरुष वोटरों की संख्या 17515, महिला वोटरों की संख्या 16443, हुसैनाबाद नगर पंचायत में पुरुष वोटरों की संख्या 12287, महिला वोटरों की संख्या 11956.

4 फरवरी तक होगा नॉमिनेशन

डीसी ने बताया कि हरिहरगंज नगर पंचायत में पुरुष वोटरों की संख्या 11362, महिला वोटरों की संख्या 11120, छतरपुर नगर पंचायत में पुरुष वोटरों की संख्या 11279 और महिला वोटरों की संख्या 10974 है. इस तरह कुल पुरुष वोटरों की संख्या 118270 और महिला वोटरों की संख्या 113699 है. मेदिनीनगर नगर निगम में 35 वार्ड है. जबकि विश्रामपुर नगर परिषद में 20, हुसैनाबाद नगर पंचायत, हरिहरगंज नगर पंचायत और छतरपुर नगर पंचायत में 16-16 वार्ड हैं. चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी 29 जनवरी से चार फरवरी तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे.

27 फरवरी को आएगा रिजल्ट

उन्होंने बताया कि मेयर और अध्यक्ष पद के लिए पांच हजार रुपये नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है. इसी तरह वार्ड पार्षद के लिए एक हजार रुपये नामांकन शुल्क है. नामांकन का काम सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा. जबकि, स्क्रूटनी पांच फरवरी को होगी. छह फरवरी तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं. वहीं, उमीदवारों के बीच सात फरवरी को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया जायेगा. 23 फरवरी को 246 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगा और काउंटिंग का काम 27 फरवरी को होगी, जिससे उम्मीद है कि उसी दिन रिजल्ट भी जारी हो जाएगा.

ये भी पढ़ें…

Jharkhand Civic Elections: झारखंड निकाय चुनाव का हो गया शंखनाद, 23 फरवरी को वोटिंग और 27 फरवरी को काउंटिंग

Jharkhand Civic Elections: झारखंड में निकाय चुनाव का आज बजेगा बिगुल, दोपहर 2 बजे होगा ऐलान

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola