बाल मेला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Published by : VIKASH NATH Updated At : 27 Jan 2026 8:30 PM

विज्ञापन

महाराजगंज स्थित ल्यूमिनस मेंटर्स एकेडमी में सोमवार को कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के रचनात्मक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला संस्कृति, बाल मेला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हरिहरगंज. महाराजगंज स्थित ल्यूमिनस मेंटर्स एकेडमी में सोमवार को कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के रचनात्मक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला संस्कृति, बाल मेला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन स्कूल के डायरेक्टर डा सत्येंद्र शर्मा व शिक्षिका सुमन परमार ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेला बच्चों की प्रतिभा व कौशल को निखारने का सशक्त माध्यम है. प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा कचरे से बिजली उत्पादन, चार-पैर वाला रोबोट अन्वेषण, हरित ऊर्जा स्मार्ट सिटी, वायु व सौर जल शुद्धिकरण, भूकंप चेतावनी प्रणाली, प्रकृति का पारिस्थितिक संतुलन, कृत्रिम इंद्रधनुष निर्माण, आईवीएफ व भ्रूण विकास, मानव उत्सर्जन तंत्र, मानव मानसिक अवस्थाएं, प्रकाशयुक्त विद्यालय का 3-डी मॉडल, राम मंदिर सहित कुल 171 मॉडलों को प्रदर्शित किया गया. बाल मेला में इडली, गोलगप्पे, मोमोज सहित विभिन्न स्टॉल बच्चों और अभिभावकों के आकर्षण का केंद्र रहा . कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यम कुमार एवं चंद्रमणि मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर स्कूल के डायरेक्टर डा सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता व आत्मविश्वास का विकास होता है. मौके पर इंद्रजीत उपाध्याय, सुमन कुमार, नीलम देवी, स्नेहा दुबे, प्रीति जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola