ePaper

अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए एक-एक अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन प्रपत्र

Updated at : 30 Jan 2026 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए एक-एक अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन प्रपत्र

अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए एक-एक अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन प्रपत्र

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. जिले के मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद, छतरपुर, हुसैनाबाद व हरिहरगंज नगर पंचायत में चुनाव को लेकर लोग काफी उत्साहित है. राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित नाम निर्देशन के दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए 203 लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा. सभी निकायों में नामाकंन पत्र के बिक्री के लिए अलग-अलग काउंटर लगाया गया है. नामांकन पत्र खरीदने व आवश्यक कागजात तैयार करने के लिए लोगों की भीड़ देखी गयी. लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. प्रशासन भी चुनाव की तैयारी में जुटा है. वही लोग अपने स्तर से चुनावी रणनीति तैयार कर रहे है. छतरपुर में अध्यक्ष पद पर नामांकन छतरपुर नगर पंचायत में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. नाम निर्देशन के दूसरे दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी अरविंद गुप्ता ने दो सेट में नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी डीटीओ जितेंद्र कुमार के समक्ष परचा दाखिल किया.वे अपने समर्थक व प्रस्तावक के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे. इधर विभिन्न पदों के लिए 62 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. अध्यक्ष पद के लिए 12 एवं वार्ड संख्या एक से आठ के पार्षद पद के लिए 24 व वार्ड संख्या नौ से 16 के पार्षद पद के लिए 26 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. विश्रामपुर में पार्षद पद के प्रत्याशी ने भरा परचा नगर निकाय के चुनाव को लेकर विश्रामपुर नगर परिषद के सभी वार्ड क्षेत्र में लोग उत्साहित है. नाम निर्देशन के दूसरे दिन शुक्रवार को वार्ड पार्षद पद के लिए एक अभ्यर्थी ने नामांकन परचा भरा. वार्ड संख्या चार के पार्षद के लिए गुलाम नवी अंसारी ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया.इधर अध्यक्ष पद के लिए चार व पार्षद पद के लिए 52 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुयी. इस तरह दो दिनों में अध्यक्ष पद के लिए 21 व पार्षद पद के लिए 124 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है. हुसैनाबाद में 21 लोगों ने खरीदा नामांकन प्रपत्र नाम निर्देशन के दूसरे दिन हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष या पार्षद पद के लिए किसी भी अभ्यर्थी ने परचा दाखिल नही किया. जबकि 21 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई. अध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर राम ने नामांकन प्रपत्र खरीदा. निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि वार्ड एक से आठ तक के पार्षद पद के लिए नौ नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुयी. इसी तरह वार्ड संख्या नौ से 16 तक के लिए 11 लोगों ने पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा. मेयर के तीन व पार्षद पद के 40 नामांकन पत्र बिके मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में चुनाव को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है. नाम निर्देशन के दूसरे दिन मेयर या पार्षद पद के लिए किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल नही किया. जबकि शुक्रवार को 43 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. मेयर पद के लिए निर्मला तिवारी, जयश्री गुप्ता व नीलू गुप्ता ने अपर समाहर्ता कार्यालय से नामांकन पत्र खरीदा. अपर समाहर्ता कार्यालय में मेयर पद का नामांकन होना है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में निमग क्षेत्र के 35 वार्डो के पार्षद पद पर नामांकन के लिए पांच जगहों पर कक्ष बनाया गया है. शुक्रवार को किसी भी अभ्यर्थी ने परचा दाखिल नही किया.जबकि 40 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. हरिहरगंज में अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए 41 नामांकन पत्र की बिक्री नगर पंचायत चुनाव को लेकर लोग उत्साहित है. नगर पंचायत गठन के बाद पहली बार यहां चुनाव हो रहा है. शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पूरे गहमा-गहमी रही. नामांकन पत्र की खरीदारी व दस्तावेज तैयार करने को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही. किसी भी पद के लिए नामांकन पत्र नही भरा गया. लेकिन अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए 41 नामांकन पत्र बिका. अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा कुमारी, प्रमिला चौधरी, कुमारी शिला चौधरी ने नामांकन पत्र खरीदा. जबकि विभिन्न वार्डों के पार्षद पद के लिए 38 महिला व पुरुषों ने प्रपत्र खरीदा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola