हाइवा की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बेटी के घर जा रहा था वृद्ध, इलाज के दौरान हुई मौत
मेदिनीनगर. शहर के छहमुहान के पास शनिवार की सुबह हाइवा की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लातेहार जिला के बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुटमु गांव निवासी रामनाथ साव (80 वर्ष) के रूप में की गयी है. शहर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. परिजनों के अनुसार रामनाथ साव सुबह मेदिनीनगर अपने बेटी के यहां जा रहा था. इसी क्रम में छहमुहान के नजदीक नगर निगम कार्यालय के सामने सदीक मंजिल चौक की अोर से तेज गति से आ रहे हाइवा ने उसे धक्का मार दिया. उन्हें गंभीर हालत में एमएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए