ePaper

नगर निकाय चुनाव के पहले दिन पलामू में नहीं हुआ नामांकन, बिका 230 फार्म

Updated at : 29 Jan 2026 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के पहले दिन पलामू में नहीं हुआ नामांकन, बिका 230 फार्म

नगर निकाय चुनाव के पहले दिन पलामू में नहीं हुआ नामांकन, बिका 230 फार्म

विज्ञापन

मेदिनीनगर. राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर अधिसूचना जारी करने के बाद गुरुवार से नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हुई. पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद हुसैनाबाद, छतरपुर व हरिहरगंज नगर पंचायत का चुनाव हो रहा है. जिले के पांच नगर निकायों में नाम निर्देशन के पहले दिन गुरुवार को किसी भी पद के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल नही किये. जबकि विभिन्न पदों के लिए 230 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. सभी निकायों में नामांकन पत्र खरीदने के लिए लोगों की भीड़ देखी गयी. निकाय चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले लोग तैयारी में जुटे है. आवश्यक कागजात बनाने के लिए लोग कार्यालय का चक्कर लगाते देखे गये. मेयर पद के लिए आठ व पार्षद के 111 नामांकन पत्र बिके मेदिनीनगर नगर निगम मेयर पद पर अभ्यर्थियों का नामांकन अपर समाहर्ता के कार्यालय में होना है. गुरुवार को इस पद के लिए आठ लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है. निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने बताया कि मेयर पद के लिए पूनम सिंह, नम्रता त्रिपाठी, अरुणा शंकर,पुष्पा देवी, हरप्रीत कौर, नूर सब्बा व आयशा सिंह ने नामांकन पत्र की खरीदारी की. इधर सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन होना है.लेकिन किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल नही किया. निगम क्षेत्र के एक से 35 वार्ड के पार्षद पद के लिए 113 लोगों ने नामांकन पत्र खरीद किया.चुनाव को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भीड़ देखी गयी. लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. हरिहरगंज में बिके 43 नामांकन पत्र हरिहरगंज नगर पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है..पहले दिन किसी भी पद के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया.वार्ड पार्षद पद के लिए 43 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई. नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नही बिका. हरिहरगंज नगर पंचायत में 16 वार्ड हैं. पहली बार इस नगर पंचायत का चुनाव हो रहा है.चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. नामांकन पत्र खरीदने के लिए काउंटर पर भीड़ देखी गयी. सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय थी. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि लोगों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है. नामांकन पत्र खरीदने व प्रपत्र दाखिल करने में किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा नही होने दिया जायेगा. हुसैनाबाद में अध्यक्ष पद के सात व पार्षद के 54 नामांकन प्रपत्र बिका नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में सरगर्मी तेज हो गयी है. नाम निर्देशन के पहले दिन अध्यक्ष पद के सात व पार्षद पद के लिए 54 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुयी. किसी भी पद के लिए नामांकन दाखिल नही किया गया.नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए उषा देवी, शशि कुमार, मुन्ना कुमार देव, अजय कुमार भारती, बिरेंद्र राम, जय किशोर कुमार, पवन कुमार चौधरी ने नामांकन प्रपत्र खरीदा.नगर पंचायत में 16 वार्ड है. चुनाव को लेकर लोग उत्साहित है. विश्रामपुर में नही हुआ नामांकन, 54 प्रपत्र बिका नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. नाम निर्देशन के पहले दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए 15 व 20 वार्डों के पार्षद पद के लिए 39 लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा. लेकिन किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल नही किया.अध्यक्ष पद के लिए प्रमिला पांडेय सहित अन्य ने नामांकन प्रपत्र की खरीद की.चुनाव को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था की गयी है. लोगों में खासा उत्साह है. नामांकन को लेकर गहमा गहमी रही.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola