लिलिपुट स्कूल में रंगों के साथ मनी होली

Updated:
विज्ञापन

लिलिपुट स्कूल में रंगों के साथ मनी होली

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर के नावाटोली स्थित लिलिपुट स्कूल में शनिवार को होली समारोह मनाया गया. कार्यक्रम की मुख्य विशेषता भारतीय क्षेत्रीय थीम रही. स्कूल परिसर को मिनी इंडिया के रूप में जीवंत कर दिया. कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे व शिक्षिकाएँ देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों में सजे नज़र आये. बच्चों ने भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन किया. झारखंडी व बिहारी झलक में बच्चे सफेद पोशाक, लाल बॉर्डर वाले गमछे पहने हुए थे. रंग-बिरंगे गुलाल व फूलों की होली के साथ-साथ बच्चों ने लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया. स्कूल की प्राचार्या रेणु गोयल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नयी पीढ़ी को अपनी जड़ों व भारत की सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना था. लिलिपुट मैनेजमेंट के सदस्य अनुज सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को अपनी महान संस्कृति व परंपराओं पर गर्व करना सिखाना भी है. बच्चों के उत्साह ने साबित कर दिया कि विविधता ही हमारी असली पहचान है. कार्यक्रम के समापन में स्कूल के डायरेक्टर राजीव गोयल ने समस्त स्कूल प्रबंधन एवं अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola