एक साल से जर्जर कल्वर्ट, चार पहिया वाहनों का रास्ता बंद; अब पैदल गुजरने में भी हादसे का डर

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त कल्वर्ट

मेदिनीनगर के न्यू एरिया हमीदगंज मोहल्ले में एक साल से जर्जर कल्वर्ट लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। इससे न केवल चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हुआ है, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

मेदिनीनगर, पलामू: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के न्यू एरिया हमीदगंज मोहल्ले में नाला पर बना कल्वर्ट जर्जर और क्षतिग्रस्त हो गया है. इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह कल्वर्ट मोहल्ले के शिवकुमार लाल रोड में वार्ड संख्या 11 और 12 की सीमा पर स्थित है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक साल से मरम्मत का इंतजार

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक साल पहले ट्रैक्टर गुजरने के दौरान कल्वर्ट के किनारे का हिस्सा टूट गया था. इसके बाद लोगों ने नगर निगम के पदाधिकारियों से मिलकर कल्वर्ट की मरम्मत और निर्माण की मांग की थी. हालांकि, निगम प्रशासन की ओर से समय पर इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी. वाहनों का आवागमन जारी रहने के कारण कल्वर्ट धीरे-धीरे कमजोर होता गया और अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद

कल्वर्ट के क्षतिग्रस्त होने के कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है. दो पहिया वाहन किसी तरह गुजर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि फरवरी माह से आवागमन में परेशानी और बढ़ गयी है. पत्थर मिल रोड की ओर जाने के लिए लोगों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है.

बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी

क्षतिग्रस्त कल्वर्ट के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को कल्वर्ट पार करने में काफी परेशानी होती है. स्थानीय राजेंद्र तिवारी, अधिवक्ता कमलेश सिंह, अनिल सिंह, टुनटुन, अरुण चंद्रवंशी, बीरेन्द्र कुमार, कमलेश पांडेय और शैलेंद्र कुमार ने निगम प्रशासन से जल्द कल्वर्ट का निर्माण कराने की मांग की है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले के पवनसुत मार्ग सहित अन्य स्थानों पर भी नालियां क्षतिग्रस्त हैं. इनका निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की गयी है.

योजना स्वीकृति के बाद शुरू होगा निर्माण

वार्ड संख्या 11 की पार्षद कविता देवी ने बताया कि क्षतिग्रस्त और जर्जर कल्वर्ट के निर्माण का प्रस्ताव नगर निगम को दिया गया है. योजना की स्वीकृति मिलने और टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कल्वर्ट कब बनेगा, यह स्पष्ट नहीं है. अब स्थिति ऐसी हो गयी है कि इस कल्वर्ट से पैदल गुजरने में भी लोगों को डर बना रहता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola