एक सप्ताह से बंद सुदना जलापूर्ति केंद्र, दर्जनभर मोहल्लों में पानी का संकट; जर्जर पंप हाउस से बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

बंद पड़ा सुदना जलापूर्ति केंद्र

मेदिनीनगर के वार्ड संख्या दो में पेयजल संकट गहरा गया है क्योंकि सुदना जलापूर्ति केंद्र करीब एक सप्ताह से बंद है. स्थानीय लोगों ने विभाग की उदासीनता पर नाराजगी जताई है. इस केंद्र से लगभग एक दर्जन मोहल्लों में पानी की आपूर्ति होती है, जो अब पूरी तरह ठप है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर, पलामू: शहर का सुदना जलापूर्ति केंद्र करीब एक सप्ताह से बंद है. इससे वार्ड संख्या दो में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. इस केंद्र से पटेल नगर, राजनगर, आजाद नगर, जगनारायण पथ, हरिजन मुहल्ला, शांतिपुरी समेत करीब एक दर्जन मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक सप्ताह से नहीं मिल रहा पानी

पेयजल समस्या से परेशान वार्ड दो के प्रफूल कुमार, सोनू सिंह, रवि सिंह, कुंदन, राहुल राज और सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि करीब एक सप्ताह से जलापूर्ति बंद है. लोगों का कहना है कि विभाग की उदासीनता के कारण नियमित पेयजल नहीं मिल पा रहा है. एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है. इस मामले में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के मौन रहने पर भी लोगों ने नाराजगी जतायी है.

तकनीकी खराबी के कारण बंद है केंद्र

इस संबंध में जलापूर्ति केंद्र में नियुक्त ऑपरेटर संजय गुप्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति बंद है. विभाग को इसकी सूचना दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि जलापूर्ति कब तक शुरू होगी, इस बारे में फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता.

पिछले साल भी चार माह तक बंद रही थी आपूर्ति

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले वर्ष भी बरसात के मौसम में तकनीकी खराबी का हवाला देकर इस केंद्र से करीब चार माह तक जलापूर्ति बंद रखी गयी थी. इससे वार्डवासियों को लंबे समय तक पेयजल संकट का सामना करना पड़ा था.

जर्जर पंप हाउस से बढ़ रही परेशानी

लोगों का कहना है कि सुदना जलापूर्ति केंद्र की स्थिति काफी लचर है. पंप हाउस भी जर्जर अवस्था में है और आए दिन पंप में खराबी आती रहती है. इसके कारण पंप का नियमित संचालन नहीं हो पाता और पेयजल की समस्या बनी रहती है.

वार्डवासियों ने पलामू डीसी से मामले में हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि लोगों को नियमित और शुद्ध पेयजल मिल सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola