मेदिनीनगर चेंबर व लायंस क्लब ने रैली निकाली

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 19 Feb 2026 9:06 PM

विज्ञापन

मेदिनीनगर चेंबर व लायंस क्लब ने रैली निकाली

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर द्वारा संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ समाहरणालय परिसर से मुख्य अतिथि चुनाव पदाधिकारी रतन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली कचहरी चौक, बाजार, अमला टोली, पिंक पैलेस रोड,श्री नारायणी हॉस्पिटल, कुंजरपट्टी , विवेक अग्रवाल रोड होते हुए बेलवाटीका चौक पहुंचकर संपन्न हो गया. मौके पर चुनाव पदाधिकारी रतन कुमार ने कहा कि चुनाव के पूर्व मेदिनीनगर चेंबर व लायंस क्लब ने मतदाता जागरूकता रैली निकाला. यह सराहनीय कदम है. उन्होंने कहा कि प्रशासन भी इस अभियान का हिस्सा है और मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है. अध्यक्ष विकास शेट्टी ने बताया कि इस बार चुनाव की प्रक्रिया बैलेट पेपर से करायी जा रही है, जिससे कई मतदाता अनभिज्ञ हैं. ऐसे में मतदाता जागरूकता अभियान अत्यंत आवश्यक है, ताकि सभी मतदाता मतदान प्रक्रिया को भली-भांति समझ सकें. आगामी 23 फरवरी को होने वाले चुनाव के मद्देनजर क्लब द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गयी कि वे समय से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. रैली में ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने चुनाव जागरूकता से संबंधित आकर्षक होर्डिंग एवं संदेशों के साथ भाग लिया. गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब के अध्यक्ष गुरबीर सिंह, फेमिना लायंस की अध्यक्ष अरविंदर कौर, राजलक्ष्मी वर्मा, जायंट्स क्लब के पदाधिकारी, ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल एवं गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकगण, तथा चैंबर के सचिव वरुण जायसवाल, श्रीकांत कुमार, अनूप कुमार, पवन कुमार, अभिषेक कुमार, आनंद वर्धन, आनंद अग्रवाल, किशन कुमार, पीयूष कुमार, रवि कुमार, मनोज कुमार सोनी,रंजीत मिश्रा सहित कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola