मनोज सिंह वार्ड 23 से निर्विरोध निर्वाचित

Updated:
विज्ञापन

मनोज सिंह वार्ड 23 से निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

नगरपालिका आम निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नगर निगम के वार्ड संख्या 23 से सिर्फ मनोज सिंह ने पार्षद पद के लिए नामांकन परचा दाखिल किया था. गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद उनका नामांकन सही पाया गया. नाम वापसी के दिन शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारी मनातू सीओ ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया. वार्ड पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद मनोज सिंह ने वार्ड क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि वार्ड 23 की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह खरा उतरेंगे. जनता की उम्मीदों के अनुरूप कार्य किया जायेगा. उन्होंने कहा कि वैसे वह नगर निगम के मेयर पद पर चुनाव लड़ने के लिए पिछले कई वर्ष से तैयारी में जुटे थे. लेकिन मेयर का पद महिला आरक्षित होने की वजह वह चुनाव नहीं लड़ पाये. लेकिन उनके मन में नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों की जनता की सेवा करने की ललक थी. समर्थकों की राय से वह अपने वार्ड क्षेत्र से पार्षद पद पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया. वार्ड क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उन्होंने अपने निर्णय बताया. लोगों ने उनके निर्णय का स्वागत किया और नामांकन के दिन काफी संख्या में शामिल हुए. मनोज सिंह ने बताया कि वार्ड क्षेत्र की जनता ने चुनाव से पहले ही उन्हें आशीर्वाद दे दिया है. यही वजह है कि वह निर्विरोध निर्वाचित हुए. अब चुनाव के बाद डिप्टी मेयर पद के लिए दावेदारी करेंगे. उनका यह सोच है कि डिप्टी मेयर के पद पर रहकर नगर निगम क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं के समाधान व सर्वांगीण विकास की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे. मौके पर मिथिलेश सिंह,प्रदीप कुमार अकेला सहित कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola