आपसी विवाद व लोभ में महाभारत हुआ था : सुंदरराज जी महाराज
आपसी विवाद व लोभ में महाभारत हुआ था : सुंदरराज जी महाराज
पांडू. प्रखंड के कांती गांव में स्थित देवी मंदिर व हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन कथा प्रवचन में जगत गुरु यतिराज स्वामी सुंदर राज जी महाराज ने कहा कि आपसी विवाद व लोभ के कारण महाभारत हुआ था. उन्होंने कहा लोभ, मोह और स्वार्थ में लोगों के बीच आपसी मतभेद पैदा होता है. महाभारत का मुख्य कारण स्त्री का अपहरण से हुआ है, किसी पराए व सुंदर स्त्री को देखकर बुरी नजर नहीं डालनी चाहिए, चरित्रवान बनने के लिए मन में त्याग होना चाहिए. इनके अलावा विंध्यवासिनी पीठाधीश्वर जगत गुरु लक्ष्मनाचार्य जी महाराज, जगत गुरु रंगनाथाचार्य ( मौनिया बाबा) , श्यामनारायणाचार्य स्वामी जी महाराज, सर्वेसर्वा चार्य जी महाराज, एवं देवेशाचार्य जी महाराज द्वारा कथावाचन किया जा रहा है. मालूम हो कि छह फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा, सात फरवरी को विशाल भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णहूति होगी. मंच का संचालन रवींद्र सिंह व लवकुमार विश्वकर्मा कर रहे थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए