मुआवजे को लेकर स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुआवजे को लेकर स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन

मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव के चढ़नवा टोला में करंट की चपेट में आने से 47 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी की मौत हो गयी थी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार दोपहर मुआवजे की मांग को लेकर शाहपुर गढ़वा मुख्य सड़क को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया. परिजनों के अनुसार धर्मेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ चार पहिया वाहन से शनिवार शाम में चढ़नवा पहाड़ी मंदिर घूमने गया था. इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद रविवार के दोपहर आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर शाहपुर गढ़वा रोड के तालापारा गांव के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार, जिला परिषद सदस्य रामलव चौरसिया, पंचायत के मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. सभी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जायेगी. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया और यातायात सामान्य हो गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola