सिंगरा खुर्द के राशन डीलर का लाइसेंस निलंबित

Updated:
विज्ञापन

सिंगरा खुर्द के राशन डीलर का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन

मेदिनीनगर. जांच के दौरान गड़बड़ी पाये जाने के बाद सदर मेदिनीनगर प्रखंड के सिंगरा खुर्द के जनवितरण प्रणाली दुकानदान नवीन शुक्ला का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है. पिछले दिनों आपूर्ति विभाग की बैठक में डीसी ने इस मामले में पूछताछ की थी. जांच के दौरान नसरुद्दीन मियां, कौशल कुमार शुक्ला, दीपक कुमार शुक्ला, राजीव कुमार शुक्ला, आशा देवी, सत्येंद्र राम, सुरत कुंवर एवं यशोदा देवी ने लिखित रूप से बयान दिया है कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता नवीन शुक्ला के द्वारा 02-03 महीना का पर्ची निकाल कर देते थे. बार-बार दौड़ाते थे. एक महीना का खाद्यान्न बहुत मुश्किल से उनके द्वारा दिया जाता था. राशन कार्ड से नाम कटवाने की धमकी दी जाती थी. डीलर के व्यवहार से क्षुब्ध होकर अन्य विक्रेता से खाद्यान्न का उठाव कर रहे हैं. जांच पदाधिकारी द्वारा जांच में अनियमितता पाये जानेे के बाद विभाग को सौंपी गयी रिपोर्ट के आधार पर अनुज्ञापन पदाधिकारी-सह-डीएसओ पलामू ने राशन दुकानदार नवीन शुक्ला के दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola