सीआइएसएफ जवान के घर से लाखों की चोरी
सीआइएसएफ जवान के घर से लाखों की चोरी
पड़वा. थाना क्षेत्र के लोहड़ा गांव स्थित सीआइएसएफ के जवान अंकित मिश्रा के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के संपत्ति की चोरी कर ली. मालूम हो कि जवान अंकित मिश्रा के पिता उमेश मिश्रा इलाज कराने के आठ फरवरी को रांची गये थे. गुरुवार के शाम करीब पांच बजे जवान अंकित मिश्रा जब अपने घर आया तो देखा की सारा सामान बिखरा पड़ा है. छानबीन करने पर पता चला कि घर में रखें जेवर, चांदी के बर्तन सहित कई कीमती सामानों की चोरी हो गयी है. सीआइएसएफ जवान अंकित मिश्रा ने पड़वा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पड़वा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई किया. जवान अंकित मिश्रा ने बताया कि उसके पिता का तबियत खराब हो गया था. माता पिता घर बंद कर इलाज कराने के लिए रांची चलें गये थे. सुना घर का लाभ उठाकर अज्ञात चोरों ने पीछे छत पर चढ कर सीढ़ी घर के दरवाजे को तोड़ कर नीचे उतरकर सारा सामान की चोरी कर लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए